घर से 2.5 लाख की नकदी और पांच तोला सोना पार

संवाद सूत्र धारचूला नगर के होटल व्यवसायी के घर से दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने 2.5 लाख की नकदी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Mar 2019 10:57 PM (IST) Updated:Wed, 06 Mar 2019 10:57 PM (IST)
घर से 2.5 लाख की नकदी और पांच तोला सोना पार
घर से 2.5 लाख की नकदी और पांच तोला सोना पार

संवाद सूत्र, धारचूला: नगर के होटल व्यवसायी के घर से दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने 2.5 लाख की नकदी और पांच तोले से अधिक सोने के जेवरात उड़ा लिए। होटल व्यवसायी ने चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नगर के शिव मंदिर क्षेत्र निवासी कृष्ण सिंह अपने घर से 100 मीटर दूर खाने-पीने का होटल चलाते हैं। होटल में पति-पत्नी दोनों ही काम करते हैं। बुधवार की सुबह प्रात: नौ बजे होटल में काम करने के लिए चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर ने घर के बाहर लगे चैनल गेट के ऊपर खाली हिस्से से घर के भीतर घुसकर अलमारी में रखी 2.5 लाख की नकदी, सोने का एक मंगलसूत्र, एक तिलहरी और एक जोड़ा झुमका उड़ा लिया। दोपहर 12 बजे कृष्ण सिंह की पत्नी घर वापस लौटी तो घर के भीतर बिखरे पड़े सामान को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी। छानबीन करने पर नकदी और स्वर्ण आभूषण गायब मिले।

कृष्ण सिंह ने तत्काल थाने पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में एक नेपाली नागरिक पर संदेह जताया जा रहा है जो घटना के बाद से क्षेत्र से फरार है। बता दें कि धारचूला नेपाल से लगा हुआ क्षेत्र है। संदिग्ध के नेपाल भाग जाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी