खतरे के निशान के पास पहुंची काली नदी

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ काली नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच रहा है। जिले की अन्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jul 2019 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jul 2019 10:50 PM (IST)
खतरे के निशान के पास पहुंची काली नदी
खतरे के निशान के पास पहुंची काली नदी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: काली नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच रहा है। जिले की अन्य नदियों के जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हो रही है, हालांकि अभी जिले में वर्षा का ग्राफ पिछले वर्षो की तुलना में नीचे ही है।

शुक्रवार को आपदा प्रबंधन विभाग से जारी नदियों के जल स्तर के आंकड़ों में बताया गया है कि काली नदी का जल स्तर बुधवार को 888.0 मीटर दर्ज किया गया। नदी का चेतावनी लेवल 889 है। नदी चेतावनी लेवल से मात्र एक मीटर नीचे बह रही है। गोरी नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को जौलजीवी में गोरी नदी का जल स्तर 604.20 मीटर पर दर्ज हुआ, नदी का चेतावनी लेवल 606.80 है। बता दें इस समय उच्च हिमालय में ग्लेशियरों के पिघलने की गति बढ़ जाती है, जिससे नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है। इस दौरान भारी बारिश हुई तो नदियां अपने चेतावनी और खतरे के निशान तक भी पहुंचने लगती हैं। फिलहाल सीमांत जिले में पिछले वर्षो की तुलना में बारिश कम हो रही है। मानसून ने गति पकड़ी तो नदियों का जल स्तर ओर बढ़ सकता है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि काली नदी का जल स्तर कम हो रहा है जबकि गोरी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी