पिथौरागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया सांकेतिक चक्का जाम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

मानदेय वृद्धि पदोन्नति समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर पिथौरागढ़ में आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक जाम लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:16 AM (IST)
पिथौरागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया सांकेतिक चक्का जाम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पिथौरागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया सांकेतिक चक्का जाम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पिथौरागढ़/थल/मुनस्यारी, जेएनएन : मानदेय वृद्धि, पदोन्नति समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कोई सुध नहीं लिए जाने पर आक्रोशित कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चौराहे में सांकेतिक चक्का जाम भी किया।

शुक्रवार को आंगनबाड़ी संगठन के बैनर तले स्थानीय रामलीला मैदान टकाना से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस कलक्ट्रेट परिसर होते हुए टकाना तिराहा, केएमओयू स्टेशन, पुरानी बाजार, सिमलगैर होते हुए नगरपालिका चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चौक में सांकेतिक चक्का जाम किया। इसके बाद कार्यकर्ता पुलिस थाने से होते हुए वापस जुलूस की शक्ल में टकाना रामलीला मैदान पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। यदि अविलंब उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह और भी अधिक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

थल: छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार थल में भी जारी है। स्थानीय तहसील परिसर में बेरीनाग, थल, पांखू, मुवानी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। इस दौरान आंगनबाड़ी यूनियन की अध्यक्ष कमला वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार ललित मोहन तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा। धरना प्रदर्शन में जीवंती जंगपांगी, शशिकला महरा, मोहनी पांगती, गंगा कार्की, दीपा कार्की, हंसा पानू, अमिता पाठक, कविता देवी, नीमा जोशी, प्रमिला पाठक, मंजू देवी, नीरू देवी, चंपा आर्या, पुष्पा आर्या, हंसा मेहरा, कविता कन्याल, माला आदि मौजूद रहे।

मुनस्यारी: यहां कार्य बहिष्कार के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने अविलंब मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दी।

chat bot
आपका साथी