ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

स्टाफ ऋण में बढ़ोतरी समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 05:40 PM (IST)
ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: स्टाफ ऋण में बढ़ोतरी समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। पिथौरागढ़ व चम्पावत जिले की 38 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। हड़ताल के चलते लगभग 25 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान है।

शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित देश के 15 ग्रामीण बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल थी। जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर एकत्र कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मियों द्वारा लंबे समय से स्टॉफ लोन में बढ़ोतरी करने, मित्रा कमेटी की पॉलिसी को लागू किए जाने, बैंक से समस्त कैडरों में तुरंत भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किए जाने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को रेगुलर किए जाने, प्रायोजक के प्रतिनियुक्त स्टाफ की वापसी व बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों को अवसर प्रदान किए जाने, समान कार्य के लिए समान वेतन, बैंक में क्रास सेलिंग को बंद करने की मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है। बावजूद इसके कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिस कारण ग्रामीण बैंक कर्मियों को मजबूरन हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। इस मौके पर अधिकारी संगठन के सचिव विजय सिंह भंडारी, राष्ट्रीय महिला संगठन की सदस्य अनुराधा, कर्मचारी संगठन के लाल सिंह मेहता, दीपेश सिंह बोहरा, लोकेश क्षेत्री, हरीश प्रसाद, श्याम सिंह, सुनील मेहता, हिमांशु पंत, धीरज चौधरी, दीवान सिंह ज्याला, दुर्गा राम, पुरुषोत्तम शर्मा, अजय कुमार जोशी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी