धरा को रखेंगे हरा-भरा

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: राइंका दशाईथल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में वि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jul 2017 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jul 2017 05:23 PM (IST)
धरा को रखेंगे हरा-भरा
धरा को रखेंगे हरा-भरा

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: राइंका दशाईथल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 200 से अधिक पौधे लगाए गए। छात्र-छात्राओं ने उनका देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हमारा मौलिक कर्तव्य ही नहीं, अपितु नैतिक व सात्विक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से ही पर्यावरण की रक्षा होती है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं को अपने आसपास पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय में किचन गार्डन का निर्माण किया गया। अभियान में खंड शिक्षाधिकारी योगेश मेहरा, खंड विकास अधिकारी नवीन उपाध्याय, वन दरोगा बृजमोहन पंत, पीटीए अध्यक्ष मनोज लाल वर्मा, ब्लॉक समन्वयक रमेश जोशी, मदन सिंह सौन आदि शामिल थे।

---------

फलदार व छायादार पौधे लगाए

जौलजीवी: जौलजीवी कस्बे में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य लीला बंग्याल के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर राइंका जौलजीवी, जनजाति स्कूल, एसएसबी जोगोड़ा, सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बीके आर्या, 55वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट जसवंत राणा, ग्राम प्रधान उमेश चंद, वन दारोगा त्रिलोक दत्त भट्ट, प्रयाग दत्त भट्ट आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी