एक रात में छह घरों के ताले टूटे

संवाद सूत्र, मदकोट: मदकोट कस्बे चोरों ने एक रात में छह घरों के ताले तोड़ दिए। एक घर से नकदी पार हुई ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 May 2017 03:07 PM (IST) Updated:Tue, 30 May 2017 03:07 PM (IST)
एक रात में छह घरों के ताले टूटे
एक रात में छह घरों के ताले टूटे

संवाद सूत्र, मदकोट: मदकोट कस्बे चोरों ने एक रात में छह घरों के ताले तोड़ दिए। एक घर से नकदी पार हुई है, चार घरों में सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित परिवार के लोग इन दिनों कीड़ा-जड़ी के लिए बुग्यालों में हैं। इसलिए चोरी में कितना नुकसान हुआ इसकी सही जानकारी नहीं हो पाई है। चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं।

मदकोट के अधिकांश लोग मय परिवार के साथ यारसा गंबू निकालने के लिए उच्च हिमालय के बुग्यालों में गए हैं। घरों पर ताले लटके हैं। रविवार की रात को चोरों ने इन मकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने ग्राम प्रधान जोशा बसंत कुमार, गंगा सिंह तोमक्याल, बाला सिंह तोमक्याल, प्रेम सिंह तोमक्याल, रमेश तोमक्याल और गंगोत्री के मकानों के ताले तोड़ दिए। इनमें से ग्राम प्रधान बसंत कुमार ही मदकोट में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि चोरों को उनके घर पर नकदी के रू प में मात्र पांच सौ रु पये मिले उसे चुरा कर ले गए। घर में रखे सोने के गहने व अन्य सामान नहीं चुराया है।

अन्य पांचों परिवार बुग्यालों में हैं। जिस कारण चुराए गए सामान की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस घटना को लेकर मदकोट कस्बे में दहशत बनी है। पहली बार चोरी की इस घटना से लोग परेशान हैं। मदकोट राजस्व क्षेत्र में था। बीते वर्ष ही इसे पुलिस क्षेत्र में शामिल किया गया है। पुलिस थाना 22 किमी दूर मुनस्यारी में है। कभीकभार पुलिस जवान मदकोट आते हैं। जनता लंबे समय से थाना और चौकी खोलने की मांग कर रही है।

chat bot
आपका साथी