विद्यार्थियों ने किया एसआइटी का शैक्षिक भ्रमण

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा

By Edited By: Publish:Fri, 02 Dec 2016 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 02 Dec 2016 06:20 PM (IST)
विद्यार्थियों ने किया एसआइटी का शैक्षिक भ्रमण

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनी-सैनी के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी हासिल की।

टीम प्रभारी भूपेंद्र सिंह डसीला के नेतृत्व में विद्यार्थी संस्थान में पहुंचे। जहां प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अधिकारी सुमित जोशी, कंप्यूटर प्रभारी पुनीत वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह खड़ायत ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब, सिविल इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिकल आदि पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. वीके सिंह ने विद्यार्थियों को संस्थान के महत्व से अवगत कराया व उन्हें जीवन में कठोर परिश्रम कर एक सफल नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना करते हुए कहा कि विद्यार्थी वापस लौटकर प्राप्त जानकारी को विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं से साझा करेंगे। इस अवसर पर राजकुमार सिंह मौरा, चंद्रकुमार सिंह थापा, गोदावरी कार्की, चंद्रा पंत, गिरीश चंद्र नगरकोटी, नेहा, पुष्पा, विजय, जितेंद्र आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी