बीमारों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: क्राइस्ट चर्च इन इंडिया और नार्थ इंडिया मैथोडिस्ट पिथौरागढ़ के संयुक्त तत्व

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 07:51 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 07:51 PM (IST)
बीमारों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: क्राइस्ट चर्च इन इंडिया और नार्थ इंडिया मैथोडिस्ट पिथौरागढ़ के संयुक्त तत्वाधन में चल रहे आत्मिक उन्नति महोत्सव के दूसरे रोज विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शु रु आत की। मुख्य वक्ता चर्च आफ क्राइस्ट इन इंडिया के अध्यक्ष सैमुअल सिंह ने ईसा मसीह की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हीं की शिक्षाओें से दुनिया में शांति और भाईचारा कायम हो सकता है। उन्होंने बताया कि सीमांत जिले में पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबदस्त उत्साह है। चर्च के पादरी एके चरन ने भी प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं की जानकारी देते हुए इन्हें जीवन में उतारने पर बल दिया। राष्ट्रीय संयोजिका रीतू सिंह ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद लोगों को दी।

दूसरे दिन ईश्वर की प्रशंसा में गीत गाए गए और बीमार लोगों के लिए चंगाई की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का संचालन मालिनी फिलिप ने किया। इस अवसर पर चर्च के सचिव सुभाष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी