मोतिमा की देसी गाय रही अव्वल

संवाद सूत्र, नाचनी : पशुपालन विभाग के तत्वावधान में आयोजित पशु प्रदर्शनी में सौ पशुपालक पशुओं के साथ

By Edited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 04:14 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 04:14 PM (IST)
मोतिमा की देसी गाय रही अव्वल

संवाद सूत्र, नाचनी : पशुपालन विभाग के तत्वावधान में आयोजित पशु प्रदर्शनी में सौ पशुपालक पशुओं के साथ पहुंचे। हरु ली देवी की गाय चैंपियन रही। वहीं देशी गाय में मोतिमा की गाय अव्वल रही।

देसी गाय में धाना देवी की गाय दूसरे, धाना देवी द्वितीय की गाय तृतीय रही। बछिया वर्ग में पार्वती देवी की बछिया प्रथम, दीपा देवी की बछिया द्वितीय और भावना देवी की बछिया तृतीय स्थान पर रही। जर्सी गाय वर्ग में अमृता देवी की गाय प्रथम, पार्वती की गाय द्वितीय और जयंती देवी की गाय तीसरे स्थान पर रही। अन्य वर्ग में तुलसी देवी की भैंस पहले, तारा देवी का बकरा दूसरे और कमला देवी की बकरी को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय पाल प्रजापति, डॉ. संजय बसेड़ा थे। इस मौके पर हिमालयन ग्राम विकास समिति के जगत दशौनी ने संस्था की तरफ से संचालित पशुधन चारा विकास कार्यक्रम और स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी दी। पशुपालकों से दुग्ध व्यवसाय से जोड़ने की अपील की है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह, दीपा जोशी, पार्वती बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी, कल्याण राम सहित सौ के आसपास पशुपालक मौजूद थे।

ओपी अवस्थी

chat bot
आपका साथी