मार्ग पर मलबा, छह घंटे फंसे रहे यात्री

संवाद सूत्र, बेरीनाग : बुधवार की रात की वर्षा से अल्मोड़ा-बेरीनाग- मुनस्यारी मार्ग पर बांस पठान पुल क

By Edited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2015 04:09 AM (IST)
मार्ग पर मलबा, छह घंटे फंसे रहे यात्री

संवाद सूत्र, बेरीनाग : बुधवार की रात की वर्षा से अल्मोड़ा-बेरीनाग- मुनस्यारी मार्ग पर बांस पठान पुल के निकट भारी मलबा आने से छह घंटे मार्ग बंद रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंस गए। हल्द्वानी, अल्मोड़ा, मुनस्यारी, बेरीनाग, डीडीहाट, धारचूला आने जाने वाले सैकड़ों यात्री फंसे रहे। एसडीएम की लताड़ पर लोनिवि की एशियन विकास बैंक इकाई द्वारा जेसीबी लगाकर मलबा हटाया गया।

बुधवार की रात की वर्षा से बांस पठान पुल के निकट भारी मलबा आ गया। गुरुवार की सुबह जब वाहन वहां पर पहुंचे तो मार्ग बंद था। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण देखते ही देखते हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बेरीनाग, गंगोलीहाट, थल, मुनस्यारी, डीडीहाट और धारचूला से आने जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। होली पर्व पर अपने घरों को जा रहे यात्रीगण परेशान रहे। एडीबी संचालित मार्ग होने के कारण इसकी सूचना एडीबी के अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद भी विभाग का कोई भी कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फलस्वरूप फंसे यात्री आक्रोशित होने लगे। मार्ग बंद होने की सूचना उपजिलाधिकारी बेरीनाग हेमंत वर्मा को दी गई।

एसडीएम हेमंत वर्मा ने एडीबी अधिकारियों को फोन पर लताड़ लगाई। एसडीएम की लताड़ पर एडीबी के कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। उससे पूर्व एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए थे। दो घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर से मलबा हटाया जा सका। तब जाकर यातायात खुला। जनता ने एडीबी की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया है। वहीं छह घंटे मार्ग में फंसे अधिकांश यात्री होली पर्व पर अपने घरों को जा रहे थे। यात्रियों का कहना था कि होली के चलते गुरुवार अपराह्न से ही सड़कों पर वाहनों का संचालन बंद हो जाता है। कई यात्रियों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए फिर वाहन पकड़ने हैं। यहां पर छह घंटे फंसने पर धारचूला, मुनस्यारी , डीडीहाट तहसीलों के गांवों को जाने वाले यात्रियों को कई किमी पैदल चल कर घरों तक पहुंचने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी