शिक्षा अधिकारियों का पैसे लेते वीडियो वायरल

संवाद सहयोगी, पौड़ी: जनपद के शिक्षा महकमे के दो अधिकारियों का कथित रूप से पैसे लेते हुए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM (IST)
शिक्षा अधिकारियों का पैसे लेते वीडियो वायरल
शिक्षा अधिकारियों का पैसे लेते वीडियो वायरल

संवाद सहयोगी, पौड़ी: जनपद के शिक्षा महकमे के दो अधिकारियों का कथित रूप से पैसे लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे महकमे में गहमागहमी का माहौल है। वीडियो में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नजर आ रहे हैं। मामला अशासकीय विद्यालयों से जुड़ा बताया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, दोनों अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया है।

मंडल मुख्यालय पौड़ी में सोमवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन ¨सह रावत और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव नजर आ रहे हैं। वीडियो जनपद के अशासकीय विद्यालयों से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में एक अधिकारी कथित तौर पर पैसे लेते हुए भी नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता व पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि शिक्षा जैसे महकमे के अधिकारियों का इस तरह का व्यवहार सामने आना, शिक्षा से लोगों का विश्वास उठा रहा है। कहा कि दोनों वीडियो की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। मामला सही पाए जाने पर दो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। चंदोला ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

सामाजिक कार्यकर्ता मातंग मलासी ने कहा कि वर्ष 2011 से मैं जनपद के अशासकीय विद्यालयों में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, जिसे लेकर अशासकीय विद्यालयों व शिक्षा महकमे से लगातार धमकियां दी जाती रही हैं। लेकिन वह डरे नहीं और इसी के चलते अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों की एसआइटी जांच चल रही है। उन्होंने एसएसपी पौड़ी को ज्ञापन सौंप कर दोनों अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं, सीईओ मदन ¨सह रावत और डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव ने आरोपों को निराधार बताया। उधर, डीएम सुशील कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ होगा तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी