सड़क निर्माण के दौरान गिरी पहाड़ी, दो मजदूर जिंदा दफन

सतपुली-दुधारखाल मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 07 Feb 2018 08:42 AM (IST) Updated:Wed, 07 Feb 2018 08:59 PM (IST)
सड़क निर्माण के दौरान गिरी पहाड़ी, दो मजदूर जिंदा दफन
सड़क निर्माण के दौरान गिरी पहाड़ी, दो मजदूर जिंदा दफन

कोटद्वार, [जेएनएन]: सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी के गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा गत रात हुआ, जबकि शव आज तड़के मलबे से निकाले गए। 

जानकारी के मुताबिक सतपुली-दुधारखाल मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्राम लवाड़ से आगे खड़कोली की तरफ निर्माणाधीन सड़क पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। 

इस मलबे की चपेट में दो युवक दब गए। गत रात की इस घटना की सूचना प्रशासन को करीबज साढ़े दस बजे के बाद मिली। इस पर सतपुली व राजस्व पुलिस मौके पर रवाना हुई। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल पाया। 

इस पर आज तड़के जेसीबी से मलबा हटाया गया। तब जाकर दोनों मजदूरों के शव बरामद हुए। मृतकों की शिनाख्त  मनीष (20) ग्राम बागाशा विकासनगरदेहरादून व नरेश (23) ग्राम बागाशा विकासनगर देहरादून निवासी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: खेलते हुए अंडरग्राउंड टैंक में गिरकर मासूम की मौत 

यह भी पढ़ें: होटल के लेंटर के मलबे में दबे तीन मजदूर, गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें: चंपावत में बाइक के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत

chat bot
आपका साथी