पर्यटन स्थल कंडोलिया में भी पड़ी आपदा की मार

By Edited By: Publish:Sun, 03 Aug 2014 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 03 Aug 2014 04:27 PM (IST)
पर्यटन स्थल कंडोलिया में भी पड़ी आपदा की मार

जागरण संवाददाता, पौड़ी: दैवीय आपदा की मार इस बार पर्यटक स्थल कंडोलिया में भी साफ झलक रही है। घने जंगलों के बीच स्थित प्रकृति के इस अद्भुत खजाने के चारों ओर पसरा सन्नाटा इसकी गाथा खुद ब खुद बयां कर रहा है। महज स्थानीय लोग ही कभी-कभार यहां का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।

चारधाम यात्रा के दौरान हर वर्ष पर्यटन नगरी पौड़ी के कंडोलिया का दीदार करने के लिए यहां भी यात्री व पर्यटक सैर सपाटे पर आते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए यात्री यहां न केवल हिमालय की हिम चोटियों का करीब से दीदार करते हैं बल्कि यहां पसरे प्रकृति के अद्भुत खजाने से करीब से रुबरु भी होते हैं। इससे होता यह रहा है कि यहां के छोटे व्यवसायियों का कारोबार भी संचालित होता है, लेकिन इस बार हालत कुछ जुदा हैं। हर रोज आसमान से पहाड़ हलकान है। तो पर्यटक गायब से हैं। खुद स्थानीय लोग भी मानते हैं कि यात्रा काल के दौरान कंडोलिया में छायी ऐसी वीरानी उन्होंने पहली बार देखी। स्थानीय निवासी पंकज रावत, महेंद्र नेगी आदि का कहना है कि पिछले वर्ष दैवीय आपदा की मार का असर यहां भी दिख रहा है। पर्यटकों के गायब होने से यहां छायी वीरानी इस बात को खुद व खुद बयां कर रही है।

chat bot
आपका साथी