'सपनों की उड़ान कार्यक्रम' में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मॉडल मांटेसरी स्कूल में 24 मार्च को 'सपनों क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 06:37 PM (IST)
'सपनों की उड़ान कार्यक्रम' में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
'सपनों की उड़ान कार्यक्रम' में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मॉडल मांटेसरी स्कूल में 24 मार्च को 'सपनों की उड़ान कार्यक्रम' आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी संपन्न होंगी।

कार्यक्रम में जनपद के 15 ब्लॉक से करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, प्राथमिक व जूनियर स्तर पर सपनों के चित्र, निबंध लेखन, फैंसी ड्रेस शो, कविता पाठ, क्विज प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद, लोक नृत्य व नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिता होंगी।

कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) को संयोजक व उप शिक्षा अधिकारी दुगड्डा को सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि सहायक अध्यापक भोपाल सिंह रावत समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है। साथ ही, प्रतियोगिताओं के लिए जनपद स्तर से निर्णायक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। इस संबंध में उप शिक्षा अधिकारी ने समितियों के प्रभारियों व सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी