खाई में गिरी मैक्स, सात घायल

संवाद सूत्र दुगड्डा ऐता-चरैख के मध्य उमरेला के समीप एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 04:30 PM (IST)
खाई में गिरी मैक्स, सात घायल
खाई में गिरी मैक्स, सात घायल

संवाद सूत्र, दुगड्डा: ऐता-चरैख के मध्य उमरेला के समीप एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में मैक्स सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को कोटद्वार के राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

दुगड्डा चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे ग्राम उमरेला निवासी सोबन सिंह, ग्राम कैतौगी निवासी रोशन सिंह, मंगल सिंह, किशन सिंह, उमौला निवासी वीरेंद्र सिंह व मोहन सिंह मैक्स में दुगड्डा से शादी समारोह में शामिल होने के लिए कैतौगी गांव जा रहे थे। इसी दौरान, उमरेला के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों की हालत स्थिर है।

chat bot
आपका साथी