पौड़ी में रामलीला का मंचन 29 से

पौड़ी: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आगामी 29 सितंबर से रामलीला मंचन किया जाएगा। इन दिनों विशेषज्ञ रंग क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:19 PM (IST)
पौड़ी में रामलीला  का मंचन 29 से
पौड़ी में रामलीला का मंचन 29 से

पौड़ी: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आगामी 29 सितंबर से रामलीला मंचन किया जाएगा। इन दिनों विशेषज्ञ रंग कर्मी युवाओं के अलावा बच्चों, युवतियों, महिलाओं को रामलीला मंचन की सीख दे रहे हैं। जबकि विशेषज्ञ कलाकार मुखोटों को तैयार कर इन इनमें रंग भरने की कवायद में जुटे हैं। सभी तैयारियां तय समय पर पूरी हो, इसके लिए समिति की ओर से समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।

मुख्य संगीत समन्वयक की भूमिका में विशेषज्ञ रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल व संगीत संयोजन में मनोज रावत भूमिका निभाएंगे। जबकि बाल कार्यकर्ता के रुप में गौतम, प्रियांशु चमोली, सचिन, मयंक, सुजल नेगी नजर आएंगे। शहर में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन की खास बात यह है कि मंचन के महिला किरदारों की भूमिका में महिलाएं ही किरदार निभाते नजर आएंगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल, सचिव राम सिंह रावत, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पौड़ी की रामलीला का पूरे पहाड़ की रामलीला मंचन में खास महत्व रहता है। (जासं)

chat bot
आपका साथी