न्यायालय के फैसले तक नहीं लगे निगम का बोर्ड

कोटद्वार: युवा कांग्रेस कमेटी ने तहसील प्रशासन के जरिये जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नगर निगम की बि¨ल्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 06:40 PM (IST)
न्यायालय के फैसले तक नहीं लगे निगम का बोर्ड
न्यायालय के फैसले तक नहीं लगे निगम का बोर्ड

कोटद्वार: युवा कांग्रेस कमेटी ने तहसील प्रशासन के जरिये जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नगर निगम की बि¨ल्डग से नगर निगम का बोर्ड उतरवाने की मांग की। साथ ही न्यायालय का फैसला न आने तक भवन पर नगर पालिका का ही बोर्ड लगाने की मांग की।

शुक्रवार को युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर ¨सह नेगी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि कोटद्वार को नगर निगम बनाए जाने के संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से लिया गया फैसला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने 35 ग्राम सभाओं को भंग करने का सवाल भी प्रदेश सरकार से पूछा है। बताया कि इससे यह स्पष्ट होता है कि वर्तमान समय तक 35 ग्राम सभाएं अस्तित्व में हैं। यानी नगर पालिका कोटद्वार नगर निगम कोटद्वार में परिवर्तित नहीं हुआ है। बताया कि इसके बाद भी नगर पालिका की बि¨ल्डग पर नगर निगम का बोर्ड लगा दिया गया है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से न्यायालय का फैसला न आने तक बोर्ड को उतरवाए जाने की मांग की। इस दौरान सूरज प्रसाद कांती, नरेंद्र ¨सह नेगी, हेमचंद ¨सह पंवार, विनोद नेगी, हयात ¨सह मेहरा, विनोद चमोली व गुड्डू ¨सह चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी