सीट को महिला आरक्षित किए जाने की मांग

संवाद सहयोगी, पौड़ी : निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद धीरे-धीरे आपत्तियां

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 02 May 2018 04:38 PM (IST)
सीट को महिला आरक्षित किए जाने की मांग
सीट को महिला आरक्षित किए जाने की मांग

संवाद सहयोगी, पौड़ी : निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद धीरे-धीरे आपत्तियां आने लगी हैं। नगर पालिका के अध्यक्ष पद की सीट को सामान्य किए जाने को लेकर कई महिलाओं ने नाराजगी जताई है। महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष की सीट को महिला आरक्षित किए जाने की मांग की है। बुधवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में पूर्व सभासद कुसुम चमोली ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर चमोली ने कहा कि निकाय चुनाव में पौड़ी पालिका के अध्यक्ष पद की सीट को सामान्य ही किया जाता रहा है। पौड़ी पालिकाध्यक्ष की सीट पालिका गठन से अभी तक महिलाओं के लिए कभी भी आरक्षित नहीं की गई। जबकि यह सीट मात्र एक बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण की बात की जाती है, लेकिन हक देने के समय यह बात नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने वार्ड संख्या 11 को विगत 20 वर्षो से आरक्षित किए जाने व वार्ड संख्या एक को अनारक्षित किए जाने पर भी सवाल उठाते हुए संशोधन की मांग की। वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा नेगी के नेतृत्व में वार्ड नंबर एक की महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप सीट को महिला आरक्षित किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका पौड़ी के वार्ड नंबर एक को विगत 20 वर्षो से सामान्य ही रखा जा रहा है। जिससे महिलाओं में आक्रोश है। इस अवसर पर मंजू नेगी, कुंती देवी, ज्योति देवी, नंदा देवी, गुड्डी देवी, सुनीता, जसोदा, सरस्वती देवी, दिगंबरी देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी