सचिव ने प्रस्तावित नगर निगम को लिए सुझाव

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: प्रस्तावित श्रीनगर नगर निगम को लेकर शहरी विकास सचिव ने शनिवार को

By Edited By: Publish:Sat, 11 Oct 2014 08:32 PM (IST) Updated:Sat, 11 Oct 2014 08:32 PM (IST)
सचिव ने प्रस्तावित नगर  निगम को लिए सुझाव

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल:

प्रस्तावित श्रीनगर नगर निगम को लेकर शहरी विकास सचिव ने शनिवार को श्रीनगर पहुंचकर लोगों के सुझाव लिए। चौरास क्षेत्र से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित श्रीनगर नगर निगम में मिलाने के प्रस्ताव का विरोध किया। नगरनिगम के प्रस्ताव को लेकर सचिव शहरी विकास मंत्रालय ने पौड़ी और टिहरी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारियां भी लीं।

शहरी विकास सचिव डीएस गब्र्याल ने शनिवार को श्रीनगर पहुंचकर प्रस्तावित श्रीनगर नगर निगम को लेकर लोगों से सुझाव लेने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहर और क्षेत्र का तेजी से विस्तार और विकास भी होगा। नगर निगम बनने से जनसुविधाओं का विस्तार भी होगा। नगर निगम बनाने को लेकर निर्णय कैबिनेट में होना है।

कीर्तिनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष विजयराम गोदियाल, गोरसाली के प्रधान वासुदेव भट्ट, रविंद्र सिलवाल, रेवत सिंह मियां आदि ने सचिव शहरी विकास से बात करते कीर्तिनगर विकासखंड के चौरास क्षेत्र के 15 गांवों को श्रीनगर नगर निगम में मिलाने का तीव्र विरोध करते हुए कहा कि जनविरोध के बावजूद यदि उन्हें नगर निगम में शामिल किया गया तो बड़ा जन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी पौड़ी चंद्रशेखर भट्ट और उपजिलाधिकारी श्रीनगर रजा अब्बास, उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर दीपेंद्र नेगी के साथ बैठक में सचिव शहरी विकास डीएस गब्र्याल ने सम्बन्धित क्षेत्रों की जनसंख्या और पिछले तीन सालों में विकास योजनाओं में हुए खर्चो की जानकारियां लीं।

chat bot
आपका साथी