कांग्रेसियों ने रक्तदान कर जनता को बांटे मास्क

जागरण टीम, गढ़वाल: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकत्र्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 11:04 PM (IST)
कांग्रेसियों ने रक्तदान कर  जनता को बांटे मास्क
कांग्रेसियों ने रक्तदान कर जनता को बांटे मास्क

जागरण टीम, गढ़वाल: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर चिकित्सालयों में स्वैच्छिक रक्तदान कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनता को मास्क बांटे।

पौड़ी में द हंस फाउंडेशन चिकित्सालय चमोलीसैंण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट, विकास रावत, रोहन नेगी, दीपक बिष्ट, सचिन, भारत रावत, रविद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा की पहल पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री संगठन वीर प्रताप सिंह, प्रमोद मंद्रवाल, गौरव सागर, आस्कर रावत, उपेंद्र रावत, भास्कर बहुगुणा, नवल किशोर, युद्धवीर सिंह संजना गुजराल, मुकुल कुमार, पारस रावत शामिल थे। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी व एनएसयूआइ के सचिव मोहित सिंह के नेतृत्व में स्व. राजीव गांधी पुण्य तिथि पर पौड़ी शहर के विभिन्न वार्ड व बस्तियों में जरुरतमंदों को मास्क वितरित किए।

श्रीनगर में बलिदान दिवस पर डालमियां धर्मशाला परिसर में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र नेगी, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, पालिका सभासद संजय फौजी, कु. विनोद मैठाणी और लाल सिंह नेगी, सतीश पटवाल, भगत डागर, हीरालाल जैन, दिगम्बर रावत शामिल थे।

रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं व केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने अगस्त्यमुनि में मास्क सैनिटाइजर वितरण किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी व नरेंद्र बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री देवेन्द्र झिक्वाण एवं नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वाण मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट ने सारी क्षेत्र में मास्क, प्रदेश महामंत्री सुश्री लक्ष्मी राणा ने मास्क, सैनिटाइजर व खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराकर संगठन मंत्री सुनील नौटियाल एवं महामंत्री कालीचरण रावत के माध्यम से वितरण कराया। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने सौंराखाल क्षेत्र मास्क व सैनिटाइ•ार, वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र बुटोला ने बड़मा क्षेत्र के किरोड़ा तल्ला, मल्ला व बष्टा गांवों में मास्क, अंकुर रौथण ने रायड़ी में मास्क, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी ने डंगवाल व पूर्वी बांगर क्षेत्र में मास्क, सैनिटाइ•ार और खाद्य सामाग्री वितरण किया।

कर्णप्रयाग में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कर्णप्रयाग में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.राजीव शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों को मरीजों के लिए फल देकर वितरित कराए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र रावत, मुकेश नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, अजय किशोर, ईश्वरी प्रसाद, रामदयाल, आदित्य नवानी मौजूद रहे। लैंसडौन में शुक्रवार को कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पुलिस को एक क्विटल राशन दिया। साथ ही सदर बाजार, सूबेदार मोहल्ला, कुल्ली मोहल्ला आदि क्षेत्रों में मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए। लैंसडौन के साथ ही जयहरीखाल, डेरियाखाल व चुंडई में भी राशन के साथ ही मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे गए। इस मौके पर मो.दानिश, गौरव पुंडीर, शैलेश मौने चुंडई, डेरियाखाल एवं जयहरीखाल क्षेत्र में खाद्य सामग्री के बैग बांटे।

फोटो - 21 एस.आर.आई.-4

फोटो- 21पीएयूपी-1

chat bot
आपका साथी