फलस्वाड़ी गांव में बने भगवान गरुड़ का मंदिर

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को विकासखंड कोट के फलस्वाड़ी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां स्थित सीता माता मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। कहा कि फलस्वाड़ी में सीता माता का भव्य मंदिर बनेगा। इसके लिए धनराशि भी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 10:56 PM (IST)
फलस्वाड़ी गांव में बने भगवान गरुड़ का मंदिर
फलस्वाड़ी गांव में बने भगवान गरुड़ का मंदिर

जागरण संवाददाता, पौड़ी: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को विकासखंड कोट के फलस्वाड़ी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां स्थित सीता माता मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। कहा कि फलस्वाड़ी में सीता माता का भव्य मंदिर बनेगा। इसके लिए धनराशि भी दी गई है। कहा कि नारी सुरक्षा के लिए भगवान गरुड़ का सबसे बड़ा बलिदान रहा है। ऐसे में यहां भगवान गरुड़ का भी मंदिर बनना चाहिए।

पूर्व सीएम ने कहा कि फलस्वाड़ी गांव में माता सीता की समाधि स्थल है। ऐसा माना जाता है। इसी को देखते हुए ढाई साल पहले यहां सीता सर्किट बनाने व विकसित करने की दिशा में कार्ययोजना बनाई गई। इसके लिए प्रथम फेज में ट्रस्ट बनाया गया। भव्य सीता माता का मंदिर बने, इसके अलावा भगवान वाल्मीकि के मंदिर का जीर्णाेद्धार होना चाहिए। कहा कि मंदिर बनाने के लिए ग्रामीणों से कुछ भूमि खरीदी जानी है। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री रावत फलस्वाड़ी गांव से पौड़ी सर्किट हाउस पहुंचे तथा उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। मुख्यालय में जिलाधिकारी कार्यालय के समीप विधायक निधि से निर्मित जिला अधिवक्ता संघ के चैंबर का लोकार्पण भी किया। इस दौरान भू कानून पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाना चाहिए। कहा कि यह भी देखा जाना चाहिए कि जिन राज्यों में भू कानून लागू है। इसके वहां क्या परिणाम हैं। कहा कि अध्ययन व उन राज्यों के अनुभव भी लिए जाने चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि कोई कानून या संशोधन होने हैं तो भविष्य को देख कर ही किए जाने चाहिए। इस मौके पर विधायक मुकेश कोली, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मेहरवान सिंह भंडारी, पूर्व अध्यक्ष आशीष जदली, भाजपा के जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वान, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी