Lok Sabha Election 2024: मोदी का संकल्प, उत्तराखंड का 21-वीं सदी का तीसरा दशक : धामी

Lok Sabha Election 2024 कोटद्वार विधानसभा में दुर्गापुरी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनमानस को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 21-वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। नरेन्द्र मोदी पुन देश के प्रधानमंत्री बनने ला रहे हैं।

By Ajay khantwal Edited By: Nirmala Bohra Publish:Wed, 17 Apr 2024 07:59 AM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2024 07:59 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: मोदी का संकल्प, उत्तराखंड का 21-वीं सदी का तीसरा दशक : धामी
Lok Sabha Election 2024: कोटद्वार विधानसभा में दुर्गापुरी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 21-वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर है व देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

मंगलवार को कोटद्वार विधानसभा में दुर्गापुरी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनमानस को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि प्रचार के दौरान उन्हें यह स्पष्ट हो गया है कि नरेन्द्र मोदी पुन: देश के प्रधानमंत्री बनने ला रहे हैं।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कभी भी उत्तराखंड के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी। कहा कि अनिल बलूनी को सदन में भेज गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की जनता गढ़वाल के विकास की राह प्रशस्त करेगी। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि चारों तरफ भाजपा का माहौल है। कहा कि गढ़वाल में बड़े अंतर से भाजपा जीतेगी। कहा कि कोटद्वार विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। कण्वाश्रम को देश के पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा।

साथ ही कंडी रोड का भी निर्माण किया जाएगा। कहा कि मैं गढ़वाल का विकास करना चाहता हूं। कहा कि गढ़वाल संसदीय सीट को आदर्श लोकसभा बनाना मेरी जिम्मेदारी रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है। आज मुख्यमंत्री बेरोजगारों को अपने हाथों से नौकरी बांट रहे हैं। सीएए लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर बढ़ा है।

हरिद्वार संसदीय सीट से सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि देश के इतिहास को जब भी पलटा जाता है उसमें कोटद्वार का जिक्र अवश्य होता है। यह धरती पर जहां देश के नामदेवा सम्राट भरत की जन्मस्थली है, वहीं वीर चंद्र सिंह गढ़वाल, बिपिन रावत जैसे सेनानी भी इसी धरती ने देश को दिए।

कहा कि अब इस धरती से नया नारा अबकी बार-पांच लाख पार का नारा देश तक पहुंचना चाहिए। जनसभा में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत, लैंसडौन विस के विधायक दलीप रावत सहित अन्य ने भी विचार रखे। संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।

chat bot
आपका साथी