सत्ता में आने पर होंगे ऐतिहासिक विकास कार्य: कोठियाल

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी सत्ता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:47 PM (IST)
सत्ता में आने पर होंगे ऐतिहासिक विकास कार्य: कोठियाल
सत्ता में आने पर होंगे ऐतिहासिक विकास कार्य: कोठियाल

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में ऐतिहासिक विकास कार्य किए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध करवाने का विशेष प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

गुरुवार देर शाम कौड़िया स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सभा में कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आते ही भाजपा-कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के संपर्क में आने लगे हैं। कभी कांग्रेस के नेता भाजपा में जा रहे हैं, तो कभी भाजपा के नेता कांग्रेस में। जनता को गुमराह करने के लिए दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हैं। जबकि, अंदरखाने दोनों एक-दूसरे के साथ मिले हुए हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत का हालही में दिया गया बयान है, जिसमें उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार में ढेंचा बीज घोटाले की फाइल दबाकर त्रिवेंद्र सिंह रावत को जेल जाने से बचाने की बात कही।

कहा कि सत्त मिलने के बाद दोनों पार्टियां एक-दूसरे को बचाती हैं और इसका नुकसान जनता का होता है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता राष्ट्रीय पार्टियों को इसका जवाब देगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा.चंद्र किशोर जखमोला, प्रदेश प्रवक्ता अरविद वर्मा, जीवन जलाल, सुबोध ममगाईं, अनिल मोहन, वीरेंद्र जुयाल आदि मौजूद रहे। मंच संचालन राजेंद्र जजेड़ी ने किया।

संदेश : 17 कोटपी 1

कोटद्वार के कौड़िया स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते आप नेता अजय कोठियाल

chat bot
आपका साथी