नगर निगम बनाने का निर्णय वापस लें सरकार

कोटद्वार: कोटद्वार नगर निगम के विरोध में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति का धरना 12 वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Dec 2017 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Dec 2017 06:54 PM (IST)
नगर निगम बनाने का निर्णय वापस लें सरकार
नगर निगम बनाने का निर्णय वापस लें सरकार

कोटद्वार: कोटद्वार नगर निगम के विरोध में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति का धरना 12 वें दिन भी जारी रहा। समिति के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से ग्रामीणों के हित को देखते हुए कोटद्वार नगर निगम बनाने का निर्णय वापस लेने की मांग की है।

शुक्रवार को नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में सदस्यों ने देवी मंदिर स्थित पटवारी चौकी में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों की बिना सहमति के कोटद्वार को नगर निगम बनाने जा रही है। इसके पीछे सरकार का मकसद पंचायतों के अस्तित्व को समाप्त करना है। ग्राम सभाओं को नगर में शामिल करने से ग्रामीणों का भवन, सीवर जैसे कई टैक्सों के रूप में आर्थिक शोषण होगा। साथ ही गांवों में सीवर और कूड़े की भी समस्या उत्पन्न होगी। जिससे कृषि भूमि पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। इसलिए प्रदेश सरकार को ग्रामीणों के हित को देखते हुए नगर निगम बनाने के निर्णय को वापस लेना चाहिए। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र रावत, विजय ध्यानी, रघुवीर ¨सह, प्रदीप नेगी, नागेंद्र ¨सह रावत, कृपाल ¨सह नेगी, उदय ¨सह, विकास घिल्डियाल, साकेत कुमार, दर्शन ¨सह नेगी, देवेंद्र नेगी, बलराम ¨सह नेगी, सूरज डबराल, कुलदीप ¨सह, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी