गाय को राष्ट्रमाता घोषित करवाने को हर राज्य आए आगे

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड की भांति देश का हर राज्य गाय को राष्ट्रमाता घ्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 06:00 PM (IST)
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करवाने को हर राज्य आए आगे
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करवाने को हर राज्य आए आगे

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड की भांति देश का हर राज्य गाय को राष्ट्रमाता घोषित करवाने को लेकर पहल करते हुए इस संबंध में अपने राज्य से प्रस्ताव भी पारित करे। उत्तराखंड विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर प्रस्ताव पारित होने पर भारतीय गौ क्रांति मंच ने खुशी का इजहार करते हुए श्रीनगर में बैठक कर इसके लिए प्रदेश सरकार और गोपालमणि महाराज के प्रयासों की भी विशेष रूप से सराहना की।

बैठक को संबोधित करते हुए गौ क्रांति मंच श्रीनगर के सचिव राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने कहा कि गोपालमणि महाराज के अथक प्रयासों से गौ को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर अब देश में सकारात्मक वातावरण भी बन रहा है। समय आ गया है कि हर राज्य इस संबंध में अपनी-अपनी विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजे। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि देश के सभी राज्य गौ को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर उत्तराखंड की भांति ही प्रस्ताव पारित करें। बैठक में कमला जैन, नीलम पोखरियाल, मंजू मैठाणी, सावित्री गैरोला, किरण रावत, चंदा नेगी, सुंदरी देवी, बीना रावत आदि गो भक्त उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी