क्वारंटाइन पूरा किए बिना प्रवासियों के घर लौटने से दहशत

पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक की थैर ग्राम पंचायत में संस्थागत क्वारंटाइन किए गए 25 प्रवासियों के बिना बताए घर लौटने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 10:22 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:18 AM (IST)
क्वारंटाइन पूरा किए बिना प्रवासियों के घर लौटने से दहशत
क्वारंटाइन पूरा किए बिना प्रवासियों के घर लौटने से दहशत

संवाद सहयोगी, पौड़ी: पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक की थैर ग्राम पंचायत में संस्थागत क्वारंटाइन किए गए 25 प्रवासियों के बिना बताए घर लौटने का मामला प्रकाश में आया है। क्वारंटाइन पूरा किए बिना घर लौटे प्रवासियों ने केंद्र पर अव्यवस्थाओं की बात कही है। जबकि, एसडीएम सदर अंशुल सिंह का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत थैर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़ को प्रवासियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर में 25 प्रवासियों को पंचायत क्वारंटाइन किया गया था। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय बिड़ला परिसर के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह रावत ने बताया कि इनमें से सभी क्वारंटाइन अवधि पूर्ण किए बिना एक-एक कर अपने घरों को लौट गए। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया कि पंचायत क्वारंटाइन सेंटर में दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, देहरादून आदि शहरों से लौटे प्रवासियों को क्वारंटाइन किया गया था। जिन्होंने क्वारंटाइन अवधि पूर्ण किए बिना ही केंद्र छोड़ दिया।

मंजीत ने बताया कि प्रवासी सेंटर छोड़ने के लिए क्वारंटाइन केंद्र की अव्यवस्थाओं का जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र में रात को न सिर्फ पत्थर फेंके जा रहे हैं, बल्कि बिजली भी काट दी जा रही है। ग्रामीण बलवंत सिंह नेगी का कहना है कि प्रवासियों के क्वारंटाइन पूरा किए बिना घरों को लौटने से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की आशंका गहरा गई है। जो कि लोगों के जीवन से खिलवाड़ है। उन्होंने प्रशासन ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान मुकेश कुमार का दावा है कि ज्यादातर प्रवासी क्वारंटाइन अवधि पूरी कर चुके थे। सिर्फ दो परिवार ही क्वारंटाइन अवधि पूर्ण किए बिना घर लौटे हैं।

chat bot
आपका साथी