भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 05:47 PM (IST)
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने  चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद रोड स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी व समाज हित में प.दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने प.दीनदयाल उपाध्याय पार्क में लगी प.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्क में जगह-जगह पड़ी गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ ¨सह रावत ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ¨हदू राष्ट्रवादी, भारतीय राजनीति के प्रखर विचारक थे। एक विधान एक निशान के नारे से पं. उपाध्याय ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज व पार्टी हित में पं.उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक सीटें मिल सके इसके लिए कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ एक जुट होकर कार्य करें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों का हाल जानते हुए उन्हें फल वितरित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह बिष्ट, लोकसभा सहप्रभारी धीरेंद्र चौहान, प्रदेश मंत्री राजेंद्र अंथवाल, लोकसभा मीडिया प्रभारी विजय लखेड़ा,गजेंद्र मोहन धस्माना, शशि नैनवाल, अमित भारद्वाज, मोहन ¨सह नेगी, सुनील गोयल, बीना रावत, मनोज लखेड़ा, हरीश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी