भूपाल सिंह अध्यक्ष व अमित बने महामंत्री

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में कोटद्वार महानगर कमेटी के लिए भूपाल सिंह रावत को अध्यक्ष व अमित बहुगुणा को महामंत्री बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 04:26 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 04:26 PM (IST)
भूपाल सिंह अध्यक्ष व अमित बने महामंत्री
भूपाल सिंह अध्यक्ष व अमित बने महामंत्री

कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में कोटद्वार महानगर कमेटी के लिए भूपाल सिंह रावत को अध्यक्ष व अमित बहुगुणा को महामंत्री बनाया गया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया।

जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में महानगर कमेटी में विजयपाल सिंह, शैलेश सिंह नेगी, मनोहर सिंह रावत को उपाध्यक्ष, विनोद अग्रवाल, प्रवीण नेगी, संजू कश्यप, दलवीर को मंत्री बनाया गया। वहीं यतेंद्र भट्ट को प्रवक्ता, देवी अधिकारी को संगठन मंत्री, राजेंद्र सिंह को प्रचार मंत्री व इकरामुद्दीन को संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही रईस अहमद, हरेंद्र सिंह रावत व अबरार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही जनता के हितों के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान भी किया। (संस)

chat bot
आपका साथी