स्वामी विवेकानंद के विचार वर्तमान में ज्यादा प्रासंगिक

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: विवेकानंद के विचार समाज विशेषकर युवाओं के लिए आज ज्यादा प्रासंगिक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 08:04 PM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2017 08:04 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के विचार  वर्तमान में ज्यादा प्रासंगिक
स्वामी विवेकानंद के विचार वर्तमान में ज्यादा प्रासंगिक

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल:

विवेकानंद के विचार समाज विशेषकर युवाओं के लिए आज ज्यादा प्रासंगिक हैं। विवेकानंद की शिक्षा और प्रेरणा को युवाओं को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित व्यापार प्रबन्ध विभाग में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय व्याख्यान सत्र में बतौर मुख्य वक्ता डॉ. सुचिस्मिता सेन गुप्ता ने यह विचार व्यक्त करते विवेकानंद की शिक्षाओं और उत्तराखंड से जुड़ी उनकी जीवन यात्रा के बारे में भी एमबीए के छात्रों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद ने यहीं से आपसी सौहार्द और सामाजिक बराबरी का आह्वान करने के साथ ही महिला शिक्षा को समाज के लिए अनिवार्य जरूरत भी बताया। स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं को अपनी वैभवशाली परंपराओं का भी अहसास कराया।

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताते मुख्य वक्ता गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के कृतित्व और व्यक्तित्व से हर छात्र को प्रेरणा लेनी चाहिए। महिलाओं की शिक्षा और उनके विकास को लेकर स्वामी विवेकानंद ने अपने भारत भ्रमण के दौरान समाज को जागरूक भी किया था। गढ़वाल विवि के व्यापार प्रबन्ध विभाग के समन्वयक प्रो. एससी बागड़ी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणादायी बताया।

chat bot
आपका साथी