शराबी चालक गिरफ्तार बाइक सीज

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को शराबी वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने शराब क

By Edited By: Publish:Sat, 28 May 2016 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 06:52 PM (IST)
शराबी चालक गिरफ्तार बाइक सीज

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को शराबी वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक बाइक चालक को पौड़ी चुंगी के पास गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी। इससे पूर्व चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने एआरटीओ पौड़ी के साथ शुक्रवार देर सांय संयुक्त वाहन चे¨कग अभियान में वाहनों का चालान कर 11500 रुपये अर्थदंड वसूला।

श्रीनगर कोतवाल उत्तम ¨सह के निर्देशन में पुलिस ने एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की गयी। बाजार चौकी प्रभारी रफत अली ने चुंगी पर शराब के नशे में धुत पल्सर बाइक सवार को पकड़ा। पुलिस ने चालक यजुवेंद्र को गिरफ्तार करने के साथ बाइक सीज कर दी। इसके बाद उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा किया गया। बीते शुक्रवार को भी पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ पौड़ी द्वारिका प्रसाद ने 61 वाहनों का चालान कर अर्थदंड वसूला। कोतवाल उत्तम सिंह ने बिना हेलमेट पहने 18 चालकों का भी चालान किया।

chat bot
आपका साथी