लिया मतदान का संकल्प

By Edited By: Publish:Fri, 28 Mar 2014 04:14 AM (IST) Updated:Thu, 27 Mar 2014 05:28 PM (IST)
लिया मतदान का संकल्प

पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी में गुरुवार को जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर शहर के विभिन्न मार्गो से रैली निकालकर आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लेकर मतदान का संकल्प भी लिया।

रामलीला मैदान में आयोजित मतदाता जागरुकता अभियान का शुभारंभ करते हुए मंडलायुक्त चंद्र सिंह नपलच्याल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जिसकी मजबूती के लिए हम सभी लोगों को आगे बढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रेश कुमार ने कहा कि लोक सभा निर्वाचन में जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं उसे वे पूर्ण निष्ठा के साथ करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, सीडीओ नवनीत पांडे, एसडीएम पीएल शाह, टीओ बीपी कांडपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी