यूथ कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोलीं रोजगार के दावे सिर्फ विज्ञापनों तक

यूथ कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत बराड़ ने स्वराज आश्रम में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखंड में युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। सरकार के रोजगार का दावे सिर्फ विज्ञापन तक सीमित हैं। डबल इंजन की सरकार झूठ के दम पर चल रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:30 PM (IST)
यूथ कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोलीं रोजगार के दावे सिर्फ विज्ञापनों तक
यूथ कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोलीं रोजगार के दावे सिर्फ विज्ञापनों तक

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : यूथ कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत बराड़ ने स्वराज आश्रम में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखंड में युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। सरकार के रोजगार का दावे सिर्फ विज्ञापन तक सीमित हैं। डबल इंजन की सरकार झूठ के दम पर चल रही है। केंद्र से लेकर राज्य की सरकार को बेरोजगार और परेशान युवा नहीं, सिर्फ उद्योगपति मित्र नजर आते हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा की केंद्र-राज्य की सरकार हर वर्ग की विरोधी है।

पहली बार हल्द्वानी पहुंचने पर गुरुवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत बराड़ का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वार्ता के दौरान सरकार पर हमला बोलते हुए बराड़ ने कहा कि छात्र, कर्मचारी, आशा वर्कर से लेकर अन्य संगठन अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरे हैं। इन्हें न्याय देने की बजाय सत्ता का दुरुपयोग कर आवाज को दबाया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इनकी गलत नीतियों की जानकारी देंगे।

वहीं, सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश में आए दिन उद्योग बंद होने के साथ कारोबारी पलायन कर रहे हैं। तीन सीएम बदल भाजपा ने साबित कर दिया कि अब तक की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम थी। आगामी चुनाव में युवा शक्ति झूठे वादों और नारों का बदला लेगी। कांगे्रस अब चुनावी मोड पर आ चुकी है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस, जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी व हृदयेश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी