अवैध संबंध मामले में टुकटुक चालक की हत्या कर शव बहेड़ी में फेंका, दो गिरफ्तार

ऊधमसिंनगर जिले के किच्छा में टुकटुक चालक की हत्या कर शव बहेड़ी बरेली में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। उसका पोस्टमार्टम बरेली में कराया जाएगा। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 12:33 PM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 12:33 PM (IST)
अवैध संबंध मामले में टुकटुक चालक की हत्या कर शव बहेड़ी में फेंका, दो गिरफ्तार
अवैध संबंध मामले में टुकटुक चालक की हत्या कर शव बहेड़ी में फेंका

किच्छा, संवाद सहयोगी : ऊधमसिंनगर जिले के किच्छा में टुकटुक चालक की हत्या कर शव बहेड़ी बरेली में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। उसका पोस्टमार्टम बरेली में कराया जाएगा। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

मुरारी आयु 21 वर्ष पुत्र राजा राम निवासी बालाजीपुरम पुलभट्टा टुकटुक चलाता है। 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे उसको दो लोग घर से धान लाने के लिए बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से वह लापता था। घर न लौटने पर स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लोगो को चिन्हित कर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने मुरारी की हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने देर रात दोनों की निशानदेही पर चौकी चुरेली डेम बहेड़ी बरेली पहुच दिनपुर जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेत से बरामद कर लिया।

हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। आरोपितों के अनुसार मृतक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपितों ने अपने नाम धर्मेंद्र कुमार पुत्र लालाराम निवासी ग्राम दीननगर दमखोड़ा थाना बहेड़ी बरेली बंटी पुत्र सुखलाल निवासी खाते कमाल पुर थाना देवरनिया बरेली बताया है। टुकटुक आरोपितों ने वही सड़क पर छोड़ दिया था। पुलिस टुकटुक की तालाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी