Haldwani News : हल्द्वानी में चेन स्नेचर महिलाओं का गिरोह सक्रिय, तीन यात्रियों के गले से चेन उड़ाए

कालाढूंगी रोड पर टेंपो या ई-रिक्शा में बैठकर सफर करने वाली महिलाओं को खासा सावधान रहने की जरूरत है। शहर की व्यस्त सड़क पर इन दिनों महिलाओं की चेन झटकने वाला गिरोह सक्रिय है। सितंबर में बद्रीपुरा क्षेत्र की बुजुर्ग महिला संग घटना हुई थी।

By govind singhEdited By: Publish:Thu, 06 Oct 2022 08:04 AM (IST) Updated:Thu, 06 Oct 2022 08:04 AM (IST)
Haldwani News : हल्द्वानी में चेन स्नेचर महिलाओं का गिरोह सक्रिय, तीन यात्रियों के गले से चेन उड़ाए
Haldwani News : कालाढूंगी रोड पर चेन झटकने वाला गिरोह सक्रिय,तीन मामले आए सामने

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कालाढूंगी रोड पर टेंपो या ई-रिक्शा में बैठकर सफर करने वाली महिलाओं को खासा सावधान रहने की जरूरत है। शहर की व्यस्त सड़क पर इन दिनों महिलाओं की चेन झटकने वाला गिरोह सक्रिय है। सितंबर में बद्रीपुरा क्षेत्र की बुजुर्ग महिला संग घटना हुई थी।

अब दो और महिलाओं को निशाना बनाया गया है। बड़ी बात यह है कि अब तक हुई तीनों घटनाओं में महिलाओं की ही भूमिका सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के लिए छोटी बच्ची को गिरोह में शामिल किया गया है। त्योहारी सीजन में इस तरह की घटनाएं पुलिस के लिए भी चुनौती बन चुकी है।

पुलिस के अनुसार एकता विहार कुसुमखेड़ा निवासी विमला रावत ने तहरीर में बताया कि तीन अक्टूबर को वह आटो में बैठ कुसुमखेड़ा चौराहे से कालाढूंगी चौराहे को जा रही थी। उस समय टेंपो खाली थी। पीलीकोठी चौराहे से तीन महिला व एक लड़की भी बैठ गई। कम उम्र की लड़की बार-बार पैरों से विमला के पैर को दबा रही थी।

इस स्थिति में ध्यान पैरों की तरफ ज्यादा रहा। टेंपो से उतरने के बाद जब विमला कुछ आगे बढ़ी तो पता चला कि गले से सोने की चेन गायब हो गई। वहीं, आदर्श नगर निवासी बुजुर्ग महिला देवी शर्मा ने भी पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि 30 सितंबर को वह घर से निजी क्लीनिक के जाने के लिए ई-रिक्शा से निकली थी।

लालडांठ के पास से चार महिला और करीब आठ साल की बच्ची भी सवारी बनकर बैठ गई। देवी शर्मा संग भी वही पैर मारने की हरकत की गई। चोट लगने से खून भी आया। जिसके बाद बुजुर्ग गैस गोदाम चौराहे पर उतर गई। फिर थोड़ी देर बाद पता चला कि गले से सोने की चेन गायब है। वहीं, लगातार हो रही घटनाओं को लेकर थानाध्यक्ष मुखानी ने बताया कि गिरोह की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी