उत्‍तराखंड पहुंची बंग्‍लादेश के सफेद जामुन की प्रजाति, डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण

जामुन तो काला ही आपने देखा होगा...और हम अगर कहें कि अब सफेद जामुन भी बाजार में नजर आएगा तो चौंकेंगे। पर इसमें बहुत चकित होने की जरूरत नहीं है। कृषि वैज्ञानिक अपने प्रयोग से नई-नई प्रजातियों को विकसित करते रहते हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 09:04 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 09:04 AM (IST)
उत्‍तराखंड पहुंची बंग्‍लादेश के सफेद जामुन की प्रजाति, डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण
उत्‍तराखंड पहुंची बंग्‍लादेश के सफेद जामुन की प्रजाति, डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण

रुद्रपुर, बृजेश पांडेय : जामुन तो काला ही आपने देखा होगा...और हम अगर कहें कि अब सफेद जामुन भी बाजार में नजर आएगा तो चौंकेंगे। पर इसमें बहुत चकित होने की जरूरत नहीं है। कृषि वैज्ञानिक अपने प्रयोग से नई-नई प्रजातियों को विकसित करते रहते हैं। सो अब उन्‍होंने सफेद जामुन की प्रजाति विकसित की है। यह कमाल बांग्लादेश कृषि विवि के विज्ञानियों कुछ साल पहले की किया है। अच्‍छी बात ये है कि इस प्रकार के पौधों की पहुंच भारत में भी हो गई है। यानि अब उत्‍तराखंड में भी सफेद जामुन नजर आएंगे। 

इम्यूनिटी बूस्टर है सफेद जामुन 

गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में 109वां किसान मेल चल रहा है। इसमें विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने नर्सरी की प्रदर्शनी लगाई है। जिसमें बंगाल के आयान मंडल बांग्लादेश कृषि विश्वविद्यालय से विकसित किए हुए फल, फूल आदि पौधे एवं बीज का स्टाल पिछले छह वर्ष से लगाते हैं आ रहे हैं । डेढ़ साल पहले बांग्लादेश कृषि विवि की ओर से विकसित सफेद जामुन की प्रजाति इस बार मेले में स्टाल पर बेची जा रही है। काले जामुन के वैसे तो कई फायदे हें, लेकिन सफेद जामुन भी लाभकारी है। इसको इम्यूनिटी बूस्टर के नाम से भी जाना जाता है। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर उपचार 

जामुन डायबिटीज के रोगी भी खा सकते हैं। पाचन क्रिया भी अच्छी होती है। जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी ने बताया कि अमूमन यह सामान्य जामुन की तरह ही होता है। जामुन में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह फल गर्मियों के मौसम में होने वाले कई तरह के मौसमी इन्फेक्शन से भी आपको बचाता है। सफेद जामुन आपको सर्दी और जुकाम से भी बचाता है। यह पेट के कब्ज को भी दूर करता है। इसमें विटामिन ए प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। यह दांतों और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। 

भारत में सफेद जामुन लगाने का हो सकता है व्यापार

बांग्लादेश कृषि विश्वविद्यालय ने इस वेरायटी को ईजाद किया है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में हम इसे तैयार कर रहे हैं। डेढ़ साल पहले लगाए थे पौधे अब बड़े हो गए हैं। 30-35 पौधे लाए थे सब बिक गए। इस जामुन की प्रजाति को डेढ़ साल पहले इजात किया गया है। भारत में इसकी डिमांड हो रही है। बताया कि मेले के माध्यम से इसे बेचने की शुरुआत हुई है। 

पांच सौ में बिका एक पौधा

फलों के पौधों में सबसे महंगा पौधा सफेद जामुन बिका है। अमरूद, आम, लीची सहित अन्य फलों के पौधे 30 रुपये से 150 रुपये तक है, लेकिन सफेद जामुन की कीमत पांच सौ रुपये है। फिर भी लोग खरीद रहे हैं। अब तक 20 पौधे बिक चुके हैं। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी