ग्रह परिवर्तन : आज रात कुंभ में प्रवेश करेगा शुक्र, पारिवारिक संबंधों पर दिखेगा प्रभाव

शुक्र ग्रह रविवार रात दो बजे बाद कुंभ में प्रवेश कर जाएगा। भौतिक सुख का कारक ग्रह माने जाने वाला शुक्र की कुंभ में 17 मार्च तक युती रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र देव को तुला और वृष राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 06:46 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 06:46 AM (IST)
ग्रह परिवर्तन : आज रात कुंभ में प्रवेश करेगा शुक्र, पारिवारिक संबंधों पर दिखेगा प्रभाव
ग्रह परिवर्तन : आज रात कुंभ में प्रवेश करेगा शुक्र, पारिवारिक संबंधों पर दिखेगा प्रभाव

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शुक्र ग्रह रविवार रात दो बजे बाद कुंभ में प्रवेश कर जाएगा। भौतिक सुख का कारक ग्रह माने जाने वाला शुक्र की कुंभ में 17 मार्च तक युती रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र देव को तुला और वृष राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र की कन्या में मौजूदगी नीच मानी जाती है जबकि मीन राशि के शुक्र को उच्च राशि का माना जाता है। ग्रहों के स्थान में बदलाव कई प्रभाव दिखाएगा। ज्योतिषाचार्य डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी ने बताया कि कुंभ में शुक्र के आने से कुंभ राशि वालों के लिए समय सुखद रहने वाला है। अन्य राशि पर भी इसका अच्छा व बुरा असर पड़ेगा।

जानें आपकी राशि पर क्या रहेगा प्रभाव
मेष : कार्य व्यापार में उन्नति। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। धन वापस आ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
वृषभ : रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
मिथुन : नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। धाॢमक मामलों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
कर्क : यात्रा में सावधानी बरतें। उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
सिंह : अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही कोई निर्णय लें अन्यथा नुकसान की संभावना रहेगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
कन्या : छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करना होगा। सेहत पर ध्यान देना होगा। भौतिक सुखों की कमी आएगी। दांपत्य जीवन में मनमुटाव न बढऩे दें।
तुला : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में भी अच्छी उन्नति होगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक : मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
धनु : परिवार में अलगाववाद की स्थिति से बचें। साहस एवं पराक्रम के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
मकर : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी के योग हैं। शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ : शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। मकान-वाहन खरीद सकते हैं।
मीन : वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में देरी हो सकती है। घूमने फिरने एवं विलासिता पूर्ण वस्तुओं पैसा खर्च होगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी