Uttarakhand : अल्मोड़ा की सुयाल नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

रविवार को अल्मोड़ा के तीन दोस्त अभिषेक भारती पुत्र धीरेंद्र बहादुर उम्र 23 वर्ष निवासी मकेड़ी करन सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी पोखरखाली व अजय कुमार पुत्र दीप चंद्र उम्र 19 वर्ष बाड़ीबगीचा नहाने के लिए सुयाल नदी गए थे। दो की डूबने से मौत हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 08:05 PM (IST)
Uttarakhand : अल्मोड़ा की सुयाल नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत
Uttarakhand : अल्मोड़ा की सुयाल नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा से 10 किमी दूर विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नदी से दोनाें शवों काे निकाला। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

रविवार को मुख्यालय के तीन दोस्त अभिषेक भारती पुत्र धीरेंद्र बहादुर उम्र 23 वर्ष, निवासी मकेड़ी, करन सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी पोखरखाली व अजय कुमार पुत्र दीप चंद्र उम्र 19 वर्ष बाड़ीबगीचा नहाने के लिए सुयाल नदी गए थे। करीब दोपहर एक बजे अभिषेक भारती और करन सिंह ने नदी में नहाने के लिए डुबकी लगाई। तीसरा युवक अजय कुमार पुत्र दीप चंद्र उम्र 19 वर्ष बाड़ीबगीचा वहीं किनारे पत्थर पर लेटा हुआ था।

कुछ देर तक दोनों दोस्त नदी में नहा रहे थे। फिर अचानक नदी के किनारे गहराई में कहीं गुम हो गए। तीसरे युवक को घटना की भनक तक नहीं लगी। जब काफी देर तक वह नदी से नहीं निकले तो अजय ने मदद के लिए हल्ला करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद वहां से गुजर रही महिला ने पास की गांव में इसकी सूचना दी। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिक तैराक आनंद सिंह नेगी ने दोनों डूबे युवकों को नदी से निकाला। इसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस व एसडीआरएफ की टीम दोनों शवों को लेकर जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों काे सौंपा जाएगा। घटना के बाद से मृतकों के घरों में शोक की लहर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि नदी में नहाते समय डूबने से मौत हुई है। घटना की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।

chat bot
आपका साथी