स्वास्थ्य और कानून के बारे में बेहतर होगी अल्पसंख्यक महिलाओं की समझ, नैनीताल में प्रशिक्षण शुरू

नी महिला एवं बाल विकास समिति की ओर से अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास की समझ पैदा करने के उद्देश्य से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य कानून समेत अन्य जानकारियां दी जाएंगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 02:36 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 02:36 PM (IST)
स्वास्थ्य और कानून के बारे में बेहतर होगी अल्पसंख्यक महिलाओं की समझ, नैनीताल में प्रशिक्षण शुरू
स्वास्थ्य और कानून के बारे में बेहतर होगी महिलाओं की समझ, नैनीताल में प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल, संवाद सहयोगी : नैनी महिला एवं बाल विकास समिति की ओर से अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास की समझ पैदा करने के उद्देश्य से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, कानून समेत अन्य जानकारियां दी जाएंगी। रविवार को मल्लीताल स्थित रजा क्लब में सभासद मोहन नेगी ने छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष विजयलक्ष्मी थापा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की विशेष भूमिका है। घरेलू कामकाज के साथ ही है आज महिलाएं पुरुषों से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय कि कई महिलाएं अभी भी मुख्यधारा से दूर है। प्रशिक्षण देने का मकसद महिलाओं को नेता बनाना नहीं है, बल्कि उनके अंदर नेतृत्व विकास की समझ पैदा करना है। ताकि वह अपने अधिकारों को जानकर कोई कदम उठा सके। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था द्वारा तीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। एक और कार्यक्रम नैनीताल में आयोजित किया जाना है। इसके अलावा तीन प्रशिक्षण कार्यक्रम कालाढूंगी वह हल्द्वानी में आयोजित किए जाने हैं।

प्रत्येक कार्यक्रम में 25 महिलाओं को चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और अधिवक्ताओं को द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य, महिला कानून व अधिकार, बाल विकास समेत अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रशिक्षक उजमा, आइशा, मेहरून्निसा, शाहीन कादरी, जरीना खातून, हीना परवीन, जंगजम, अमरीन, आबीदा, आइशा, हिना खान, सिमरन, निहार खान, अफरीन, साहिबा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी