आपराधिक घटनाएं बढ़ने के कारण हल्द्वानी में आज से रात दस बजे बाद नहीं दौड़ेंगे टेंपो

हल्‍द्वानी में रात को टेंपो दौड़ा रहे चालकों के पास सीओ ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। बुधवार से शहर में रात दस बजे बाद टेंपो नहीं चलेंगे। पुलिस टेंपो चालकों के साथ जल्द बैठक कर नए सिरे से पास जारी करेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 09:25 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 09:25 AM (IST)
आपराधिक घटनाएं बढ़ने के कारण हल्द्वानी में आज से रात दस बजे बाद नहीं दौड़ेंगे टेंपो
आपराधिक घटनाएं बढ़ने के कारण हल्द्वानी में आज से रात दस बजे बाद नहीं दौड़ेंगे टेंपो

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : हल्‍द्वानी में रात को टेंपो दौड़ा रहे चालकों के पास सीओ ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। बुधवार से शहर में रात दस बजे बाद टेंपो नहीं चलेंगे। पुलिस टेंपो चालकों के साथ जल्द बैठक कर नए सिरे से पास जारी करेगी। सीओ शांतनु पराशर ने बताया कि रात में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

पूर्व में टेंपो चालकों को जारी पास निरस्त कर दिए हैं। अब नए सिरे से 25 टेंपो चालकों को पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए जल्द टेंपो चालकों के साथ बैठक होगी। उन्होंने बताया कि टेंपो के नंबरों को उनके पीछे बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा। ताकि रात को टेंपो सीसीटीवी कैमरों में दिख सकें। बताया कि टेंपो संचालन की आड़ में अराजक तत्व भी रात को आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। टेंपो चालकों को नए पास देने के बाद रूट बांटे जाएंगे। रूट से अलग चलने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि रूट निर्धारित करने से पहले टेंपो चालकों को कई अन्य जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे।

ठेकेदार की नाबालिग पुत्री भगा ले गया श्रमिक

रामनगर : उत्तरप्रदेश के टांडा गांव का एक श्रमिक बगीचा ठेकेदार की नाबालिग पुत्री को भगा ले गया। नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपित के घर पहुंची तो वह घर पर नही मिला। पीडि़त पिता ने पुत्री की को जान को खतरा बताते हुए महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मदद किए जाने की गुहार लगाई। रामनगर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम टांडा चिल्किया में रहने वाले एक व्यक्ति ने लोहनी को बताया कि पांच सितंबर को उसकी 17 वर्षीय किशोरी को उसके बगीचे में काम करने वाला श्रमिक भगा ले गया। इसके बाद लोहनी पीडि़त पिता को साथ लेकर आरोपित के ग्राम करखेड़ा थाना टांडा बादली जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के थाने पहुंची। वापस लौटकर उनकी ओर से रामनगर में आरोपित के खिलाफ किशोरी को भगाने की तहरीर दी गई। पुलिस द्वारा आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी