Kumaon Weather Update : कुमाऊं में मौसम शुष्क, पिथौरागढ़ में बढ़ा, नैनीताल व हल्द्वानी में फिर लुढ़का तापमान

Kumaon Weather Update पिथौरागढ़ के तापमान में तेजी आई है तो नैनीताल व हल्द्वानी के तापमान में एक बार फिर कमी देखने को मिली है। शनिवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ चार डिग्री पर आ गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:30 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में मौसम शुष्क, पिथौरागढ़ में बढ़ा, नैनीताल व हल्द्वानी में फिर लुढ़का तापमान
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में मौसम शुष्क, पिथौरागढ़ में बढ़ा, नैनीताल व हल्द्वानी में फिर लुढ़का तापमान

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम के रंग रोज बदल रहे हैं। पिथौरागढ़ के तापमान में तेजी आई है तो नैनीताल व हल्द्वानी के तापमान में एक बार फिर कमी देखने को मिली है। शनिवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ चार डिग्री पर आ गया। नैनीताल का तापमान दो डिग्री पर बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं में ठंड का प्रभाव बने रहने की संभावना है। विशेषकर बीस जनवरी तक मौसम में बदलाव व तापमान में सुधार की संभावना नहीं है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। तराई में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान सूखी ठंड देखने को मिलेगी। जनवरी आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रमुख स्टेशनों के तापमान पर एक नजर

स्टेशन         अधिकतम       न्यूनतम
हल्द्वानी        20.0       4.0
नैनीताल        15.9      2.0
मुक्तेश्वर        14.8      4.0
अल्मोड़ा        17.9      3.0
पिथौरागढ़       20.0      2.7
चम्पावत        18.6      1.0

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत

कुमाऊं में इस समय हवा का रुख उत्तर पूर्वी बना हुआ है। हवा में काफी ठंडक है। दो दिनों में तापमान पांच डिग्री के नीचे बना हुआ है। तापमान में उतार चढ़ाव के साथ शरीर को तालमेल बिठाने में परेशानी होती है। वरिष्ठ फिजिशियन डा. नीलांबर भट्ट का कहना है कि ऐसे मौसम में स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। गुनगुने पानी का सेवन करें। विटामिन युक्त सब्जियों को भोजन में शामिल करना चाहिए। सूप व काढ़े का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

chat bot
आपका साथी