अल्मोड़ा में किशोरी को छेड़ रहे युवकों की भीड़ ने की पिटाई, एक की मौत

आरासलपड़ गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के बाद बवाल हो गया। ग्रामीणों ने दो युवकों को घेर लिया। तीसरा आरोपित भाग निकला। आरोपितों को गिराकर पीटना शुरू कर दिया। बेरहमी से पीटे जाने से एक आरोपित ने अगले रोज स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 09:22 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 08:18 AM (IST)
अल्मोड़ा में किशोरी को छेड़ रहे युवकों की भीड़ ने की पिटाई, एक की मौत
मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।

जागरण संवाददाता, दन्यां (अल्मोड़ा) : आरासलपड़ गांव (सरयूघाटी) में किशोरी से छेड़छाड़ के बाद बवाल हो गया। तैश में आए ग्रामीणों ने दो युवकों को घेर लिया। तीसरा आरोपित भाग निकला। इससे गुस्साई भीड़ ने हत्थे चढ़े आरोपितों को गिराकर पीटना शुरू कर दिया। घंटों हंगामा चलता रहा। बेरहमी से पीटे जाने से एक आरोपित ने अगले रोज स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत ठीक बताई जा रही है। सनसनीखेत मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।

मामला बीती बुधवार शाम का है। धौलादेवी ब्लाॅक के सुदूर आरासलपड़ गांव में घर के भूतल पर बनी दुकान पर 16 वर्षीय किशोरी कुछ सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान बाइक से तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पास ही खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को बुला लिया। इससे लड़की के परिजन व गांव वाले भड़क उठे। उन्होंने भुवन चंद्र जोशी (22) पुत्र उमेश चंद्र जोशी निवासी रूवाल गांव व कैलाश सिंह पुत्र शेर सिंह डसीली गांव (दोनों दन्यां क्षेत्र) को घेर दबोच लिया। तीसरा आरोपित ललित सिंह पुत्र प्रताप सिंह डसीली गांव मौका देख खिसक लिया।

इधर गुस्साई भीड़ भुवन व कैलाश पर टूट पड़ी। दोनों को बुरी तरह पीटा गया। इसी दौरान दन्यां थाने को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में एसआइ इंदर सिंह मयटीम गांव पहुंचे। भीड़ के चंगुल से बचा पुलिस कर्मियों ने दोनों आरोपित हिरासत में ले लिए। वहीं मौकेक से फरर ललित सिंह को भी पकड़ लिया गया।

हिरासत में बिताई थी रात

पुलिस ने तीनों आरोपितों का सीएचसी धौलादेवी में मेडिकल कराया। उन्हें हिरासत में रखा गया था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों की पिटाई से बेदम हुए भुवन जोशी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। उसे पुलिस कर्मी सीएचसी ले गए। जहां मध्याह्न करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

एसआइ इंदर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों लड़कों के खिलाफ छेड़छाड़ व पाॅस्को एक्ट में बुधवार रात को मुकदमा दर्ज कर लिया था। लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी