छात्रों ने आदित्य व चंद्रयान मिशन के बारे में जाना

डीएसबी परिसर में यूजीसी कार्यक्रम के तहत भौतिकी विभाग में खगोल विज्ञान पर कार्यशाला शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 07:20 AM (IST)
छात्रों ने आदित्य व चंद्रयान मिशन के बारे में जाना
छात्रों ने आदित्य व चंद्रयान मिशन के बारे में जाना

जागरण संवाददाता, नैनीताल : डीएसबी परिसर में यूजीसी कार्यक्रम के तहत भौतिकी विभाग में खगोल भौतिकी के विभिन्न पहलुओं पर दो दिनी व्याख्यानमाला प्रारंभ की गई। सोमवार को पहले दिन मुख्य वक्ता भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान बंगलूरू के प्रो. रामसागर ने सौर भौतिकी व सूर्य से सम्बंधित पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारत में खगोल भौतिकी क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। उन्होने सौर भौतिकी के अध्ययन के लिए जल्द होने वाले आदित्य मिशन के बारे में भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रयान-1 व चंद्रयान-2 मिशन से संबंधित अहम पहलुओं की भी जानकारी दी। द्वितीय सत्र में सौरमंडल में तारों के निर्माण, तारों में होने वाली भौतिक व रासायनिक क्रियाओं व उनकी आयु के बारे में जानकारी दी गई। इससे पूर्व व्याख्यानमाला के समन्वयक प्रो. एचसी चंदोला ने मुख्य वक्ता द्वारा खगोल के क्षेत्र में किए गये कार्याे व सफलताओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को श्रद्घांजलि भी दी गई, साथ ही विजयादशमी पर हुए अमृतसर हादसे पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रो. रमेश चंद्र, प्रो शुचि बिष्ट, डॉ. आलोक दुर्गापाल, डॉ. विमल पांडे, डॉ. सीमा पांडे व राजकुमार, रितिका, दीपक, दीपेंद्र समेत एरीज व डीएसबी के शोधार्थी मौजूद थे। विद्यार्थियों ने सीखी खाद बनाने की प्रक्रिया

हल्द्वानी : इंस्प्रेशन पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट जीव विज्ञान के विद्यार्थियों ने जैविक खेती व जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया जानने के लिए पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के मृदा विज्ञान विभाग में डॉ. एपी सिंह व जैविक खेती विभाग के डॉ. डीके सिंह ने विद्यार्थियों को मृदा उर्वरता, पौधों को लगने वाली बीमारियों की जानकारी दी। इस दौरान स्मिता पंत, भावना भट्ट, सुमित दास आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी