स्टॉक से ज्यादा उपखनिज रखने पर स्टोन क्रशर स्वामी पर जुर्माना

अनुमति से ज्यादा उपखनिज का स्टॉक रखने पर प्रशासन की टीम ने गोरापड़ाव स्थित स्टोन क्रशर मालिक पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 01:28 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 01:31 PM (IST)
स्टॉक से ज्यादा उपखनिज रखने पर स्टोन क्रशर स्वामी पर जुर्माना

लालकुआं (नैनीताल)। अनुमति से ज्यादा उपखनिज का स्टॉक रखने पर प्रशासन की टीम ने गोरापड़ाव स्थित स्टोन क्रशर मालिक पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
एसडीएम पंकज उपाध्याय व खान विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा ने स्टोन क्रशर के उपखनिज की पैमाइश की। नपाई में दो हजार घन मीटर उपखनिज अवैध पाया गया।
इस स्टोन क्रशर का पूर्व में भी एसडीएम ने निरीक्षण किया था। तब क्रशर स्वामी उपखनिज भंडारण के दस्तावेज नहीं दिखा पाया था। इस पर इस क्रशर को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया था।
पढ़ें-अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग का छापा, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

chat bot
आपका साथी