बर्फबारी और बारिश को कृषि वैज्ञानिकों ने फल और गेहूं के ल‍िए बताया फायदेमंद

जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी बताती हैं। कि पर्वतीय क्षेत्रों में वर्तमान में फलों के पेड़ खास कर सेब आदि में चिलिंग की आवश्यकता होती है। जिससे उसमें आने वाले दिनों में खासे अच्छी संख्या में फूल लगेंगे और फल भी होंगे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 04:31 PM (IST)
बर्फबारी और बारिश को कृषि वैज्ञानिकों ने फल और गेहूं के ल‍िए बताया फायदेमंद
इस समय बरसात होने से गेहूं की वानस्पतिक वृद्धि होगी बालियां अच्छी लगेंगी।

जागरण संवाददाता, भीमताल (नैनीताल) : नैनीताल जनपद में जो जाड़ों में बरसात नहीं होने से सूखा पडऩे का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा था। वह समाप्त हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात होने से कृषि वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार बताते हैं कि इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में जहां अधिकांश भूमि असंचित है और केवल बरसात के पानी पर निर्भर है उनको इसका सर्वाधिक लाभ मिलेगा। बताया क‍ि सर्वाधिक लाभ गेहूं की फसल को मिलेगा। जनवरी में थोड़ा पानी मिल गया था और फरवरी में जो पानी की आवश्यकता थी वह बर्फबारी व बरसात होने से पूरी हो गई। इस समय बरसात होने से गेहूं की वानास्पतिक वृद्धि होगी बालियां अच्छी लगेंगी। जो भी फसलें ठंड में होती हैं। उनके लिए यह बारिश और फलों के लिए बर्फ संजीवनी साबित होगी।

वहीं, बर्फबारी होने से उद्यान पति भी काफी प्रसन्न हैं। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी बताती हैं। कि पर्वतीय क्षेत्रों में वर्तमान में फलों के पेड़ खास कर सेब आदि में चिलिंग की आवश्यकता होती है। जिससे उसमें आने वाले दिनों में खासे अच्छी संख्या में फूल लगेंगे और फल भी होंगे। उन्होंने बर्फबारी को उद्यानपतियों के लिये हितकारी बताया।

chat bot
आपका साथी