एकता बिष्ट ने खेतों में लड़कों के साथ सीखा क्रिकेट, हैट्रिक लेने वाली है पहली भारतीय महिला गेंदबाज

एकता बिष्ट ने छह वर्ष की उम्र से क्रि‍केट खेलना शुरू किया था। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अपनी बेटी की लगन को देख पिता कुंदन सिंह बिष्ट ने अल्मोड़ा में चाय की दुकान खोली। 2011 में एकता का चयन क्रिकेट की राष्ट्रीय टीम में हो गया।

By chandrashekhar diwediEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 10:13 AM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2022 10:13 AM (IST)
एकता बिष्ट ने खेतों में लड़कों के साथ सीखा क्रिकेट, हैट्रिक लेने वाली है पहली भारतीय महिला गेंदबाज
Shardiya Navratri 2022 : उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम की हैं कप्तान, वर्तमान में रेलवे में है कार्यरत

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : Shardiya Navratri 2022 : हुक्का क्लब के खेत में अपने साथियाें के साथ क्रिकेट खेलते-खेलते एकता बिष्ट (Ekta Bisht) ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच गई। उसका जुनून ऐसा था कि लड़कों के बीच अकेली लड़की होती थी जो क्रिकेट खेलती थी। खेल को निखारने के लिए उसने अल्मोड़ा स्टेडियम में प्रैक्टिस करना शुरु किया। उसकी प्रतिभा देख कोच ने उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिन की गेंद करने की प्रैक्टिस कराई। 2002 से 2006 तक उसने उत्तराखंड की टीम में खेला।

पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ अलग था एकता बिष्ट में। कुछ करने का जुनून। उनका जन्म 8 फरवरी 1986 को हुआ। छह वर्ष की उम्र से हुक्का क्लब के छोटे से मैदान में खेलना शुरू किया था। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अपनी बेटी की लगन को देख पिता कुंदन सिंह बिष्ट ने अल्मोड़ा में चाय की दुकान खोली।

2011 में एकता का चयन क्रिकेट की राष्ट्रीय टीम में हो गया। उन्होंने 2 जुलाई 2011 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2017 क्रिकेट महिला विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने में एकता का अहम योगदान रहा। उन्होंने उनकी उपलब्धि पर उत्तराखंड ने राज्य खेल रत्न से नवाजा। वर्तमान में वह उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं।

एकता की अब तक की उपलब्धियां

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप की उपविजेता टीम की प्रमुख स्पिनरों में शुमार एकता, नॉर्थ जोन में एकता कुमाऊं विवि की कप्तान भी रह चुकी हैं। एकता ने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट से अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत की। जुलाई 2011 में वनडे और अगस्त 2014 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। अब तक 55 अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैचों में एकता के नाम 99 विकेट लिए हैं। वहीं टी-20 में 45 और 1 टेस्ट में 3 विकेट चटकाए हैं।

हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय

टी-20 विश्व कप क्वालीफायर में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज हैं। वनडे विश्व कप क्वालीफायर और वन डे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 5-5 विकेट लेने वाली इकलौती महिला गेंदबाज भी हैं।

आगामी 12 अक्टूबर को हरियाणा से होगा पहला मुकाबला

बीसीसीआई के सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड का पहला मुकाबला वडोदरा गुजरात में आगामी 12 अक्टूबर को हरियाणा की टीम के साथ खेला जाएगा।

एकता के कोच लियाकत अली खान ने बताया कि उत्तराखंड टीम का कैंप काशीपुर में हो रहा है। जो 30 सितंबर तक चलेगा।

उसके बाद उत्तराखंड की टीम बड़ोदरा में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि एकता वर्तमान में रेलवे में कार्यरत है।

chat bot
आपका साथी