छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार हुआ पटल सहायक, काशीपुर पुलिस ने जसपुर से पकड़ा

2019 में जसपुर थाने में छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित एक केस दर्ज हुआ था। केस की जांच वर्तमान में सीओ काशीपुर कर रहे हैं। उसी केस में राजेंद्र के खिलाफ सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे रविवार को जसपुर से पकड़ लिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:43 AM (IST)
छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार हुआ पटल सहायक, काशीपुर पुलिस ने जसपुर से पकड़ा
2013 में ऊधमसिंह नगर में समाज कल्याण अधिकारी रहे अनुराध शंखधर को जेल भेजा।

जागरण संवादाता, काशीपुर : दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में एक और गिरफ्तारी हुई है। विवेचक सीओ काशीपुर अक्षय प्रहलाद कोंडे ने समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय ऊधमसिंह नगर के पटल सहायक राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन कोर्ट नैनीताल में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा साल 2011 में हुआ था। इसके बाद शासन के निर्देश पर एसआइटी का गठन हुआ था। एसआइटी की जांच में करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर हुआ। जिसके बाद जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज किए गए। मामले में काशीपुर सर्किल में 49 और जिले में 60 केस दर्ज हैं। सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे ने साल 2013 में ऊधमसिंह नगर में समाज कल्याण अधिकारी रहे अनुराध शंखधर को जेल भेजा। जिसके बाद दो अन्य अधिकारियों के नाम भी सामने आए।

साथ ही पटल सहायक राजेंद्र कुमार का नाम भी प्रकाश में आया था। इसके बाद से पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार साल 2019 में जसपुर थाने में छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित एक केस दर्ज हुआ था। केस की जांच वर्तमान में सीओ काशीपुर कर रहे हैं। उसी केस में राजेंद्र के खिलाफ सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे रविवार को जसपुर से पकड़ लिया। सीओ अक्षय प्रहलाद उसे लेकर सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट काशीपुर पहुंचे। जहां न्यायाधीश के समक्ष पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि पटल सहायक राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। घोटाले में उसकी भूमिका पाई गई है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी