रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री की घोषणाएं गंभीरता से न लेने पर अफसरों को लगाई फटकार

बाल विकास मंत्री ने सोमेश्वर के लिए की गई मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के तहत हुई घोषणाओं के संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए जल्द कार्य पूर्ण करें।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 08:44 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 08:44 AM (IST)
रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री की घोषणाएं गंभीरता से न लेने पर अफसरों को लगाई फटकार
रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री की घोषणाएं गंभीरता से न लेने पर अफसरों को लगाई फटकार

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गंभीरता से न लेने पर अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने जल्द विकास कार्यों के आगणन बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।

शनिवार को बाल विकास मंत्री ने विधानसभा सोमेश्वर के लिए की गई मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के तहत हुई घोषणाओं के संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए जल्द कार्य पूर्ण करें। जिन मोटर मार्गों का सर्वे नहीं किया गया है, उसे पूर्ण करें। वन भूमि वाले प्रस्तावों पर वनाधिकारी से स्वयं वार्ता कर निस्तारण करें। विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर उन्हें व संबंधित जनप्रतिनिधि को बताएं।

कैबिनेट मंत्री रेखा ने ताकुला ब्लाक के लिए रनमन से जाने वाले मोटर मार्ग की स्वीकृति के लिए कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ताकुला में आनलाइन पेंमेट में आ रही दिक्कतों के लिए स्वान केन्द्र की कनेक्टिवीटी को ठीक करने को कहा। बैठक में विद्यालयी शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, ग्राम्य विकास, उद्यान, उच्च शिक्षा आदि विभागों के संबंध में की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम वंदना ङ्क्षसह, सीडीओ नवनीत पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, भुवन जोशी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी