हल्द्वानी में सार्वजनिक चल रहा था जुआ, 12 आरोपित गिरफ्तार

शनिवार की देर रात कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने टीम के साथ प्रेम टॉकीज के पास सार्वजनिक स्थान छापा मारा। इस दौरान 12 लोग जीत हार का जुआ खेल रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही आरोपितों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 01:45 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 01:45 PM (IST)
हल्द्वानी में सार्वजनिक चल रहा था जुआ, 12 आरोपित गिरफ्तार
सभी आरोपित पेशे से वाहन चालक का कार्य करते हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 12 आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपितों के पास 20,560 रुपये बरामद हुए हैं। सभी को कोतवाली की हवालात में रखा गया है। पेशे से सभी आरोपित वाहन चालक हैं। 

शनिवार की देर रात कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने टीम के साथ  प्रेम टॉकीज के पास सार्वजनिक स्थान छापा मारा। इस दौरान 12 लोग जीत हार का जुआ खेल रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही आरोपितों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम हरीश खड़ायत निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़, महेश रावल  निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, दीपक कुमार निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, राजेश सिंह निवासी थल पिथौरागढ़, मनोज मेहरा निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, जीवन लाल निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़,  होशियार सिंह निवासी थल पिथौरागढ़, हीरा लाल निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़,  नवीन कुमार चौकौरी निवासी पिथौरागढ़,  भूपेंद्र सिंह निवासी थल पिथौरागढ़, नवल आर्य निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़ व  सुरेंद्र सिंह निवासी सितारगंज उधम सिंहनगर बताया। सभी आरोपित पेशे से वाहन चालक का कार्य करते हैं।  गिरफ्तार आरोपितों पर 13 जुआ अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। 

शराब पिलाने पर दो धरे

भोतियापडाव चौकी पुलिस ने  बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वाले दो आरोपितों पर केस दर्ज किया है। आरोपित बरसाती नहर  के पास ठेले पर लोगों को शराब पिला रहे थे। चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल ने बताया आरोपित गोपाल तोलिया  निवासी मल्ला गोरखपुर हल्द्वानी  व आकाश कुमार  निवासी राजपुरा पर केस दर्ज कर लिया है।  

चार वारंटी किये गिरफ्तार 

लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी फैजान धारा 159/17,  बनभूलपुरा निवासी आमिर हसन गैंगस्टर एक्ट, सती कालोनी शनि बाजार निवासी सूरज गुप्ता धारा 398, 401व चौधरी कालोनी निवासी विनोद शर्मा धारा  398, 401 में वांछित चल रहा था।

chat bot
आपका साथी