अल्मोड़ा-बागेश्वर में ध्वजारोहरण कर लिया संविधान की सुरक्षा का संकल्प

अल्मोड़ा-बागेश्वर में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित हुए। दोनों जिलों के डीएम-एसपी सहित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में ध्वरोहण कर सलामी दी। इस माैके पर सभी ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों व फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण कर गणतन्त्र दिवस मनाया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 05:49 PM (IST)
अल्मोड़ा-बागेश्वर में ध्वजारोहरण कर लिया संविधान की सुरक्षा का संकल्प
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सलामी दी।

टीम जागरण अल्मोड़ा/बागेश्वर : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा-बागेश्वर में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित हुए। दोनों जिलों के डीएम-एसपी सहित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में ध्वरोहण कर सलामी दी। इस माैके पर सभी ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

अल्मोड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलायी गयी, तथा उपस्थित कर्मियों को सम्बोधित करते हुए इस पर्व के महत्व के बारे में बताया। कर्मियो को सबसे बड़ी जिम्मेदारी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मदतान कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उत्कृष्टविशिष्ट कार्य कर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने पर मेडल से सम्मानित होने पर अल्मोड़ा पुलिस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

 राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा,  तपेश कुमार चन्द पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत ने ध्वजारोहण किया गया। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों व फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतन्त्र दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सलामी दी।

वहीं  बागेश्वर की पुलिस लाइन में जिलाधिकारी और एसपी अमित श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारी, कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने  विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह आदि के लिए चयनित पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। एनसीसी केडेटों ने भी परेड में हिस्सा लिया।

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने स्वतंत्र संग्रामी महात्मा गांधी भीमराव अंबेडकर और सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर झंडारोहण किया। भाषण प्रस्तुत किए और विद्यालय के छात्रों में शुभांगी, सम्यका पाठक अभिषेक कोहली, कोमल जोशी ने भाषण कविताएं प्रस्तुत की और उसके बाद विद्यालय के शिक्षकों में मीनू जोशी शालिनी तिवारी हिमानी और महेश पांडे ने भाषण तथा कविताएं प्रस्तुत की। बच्चों के साथ है यह कार्यक्रम वर्चुअल संपन्न किया गया।

chat bot
आपका साथी