Heli Sewa: मुनस्यारी व पिथौरागढ़ वालों को रास आ रही हेली सेवा, हल्द्वानी से हेलीकाप्टर रोजाना भर रहा उड़ान

हेलीसेवा मुनस्यारी व पिथौरागढ़ के लोगों को रास आ रही है। दोनों क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर में सीटें फुल हैं। चंपावत जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है। हेरिटेज एविएशन कंपनी की ओर से हेलीकाप्टर सेवा (Helicopter Service) का संचालन किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य लोगों की यात्रा को सुगम बनाना व कम समय में यात्रा पूरी करना था।

By Deep belwal Edited By: Riya Pandey Publish:Mon, 01 Apr 2024 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2024 09:37 PM (IST)
Heli Sewa: मुनस्यारी व पिथौरागढ़ वालों को रास आ रही हेली सेवा, हल्द्वानी से हेलीकाप्टर रोजाना भर रहा उड़ान
मुनस्यारी व पिथौरागढ़ वालों को रास आ रही हेली सेवा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। 22 फरवरी को हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका वर्चुअल शुभारंभ किया था। हेलीसेवा मुनस्यारी व पिथौरागढ़ के लोगों को रास आ रही है। दोनों क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर में सीटें फुल हैं। चंपावत जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है।

हेरिटेज एविएशन कंपनी की ओर से हेलीकाप्टर सेवा का संचालन किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य लोगों की यात्रा को सुगम बनाना व कम समय में यात्रा पूरी करना था। जिस यात्रा को पूरा करने में पांच से सात घंटे लगते थे। वह सफर अब 40 से 45 मिनट में पूरा हो रहा है।

हेरिटेज एविएशन के मैनेजर मनीष भंडारी ने बताया कि पिथौरागढ़ व मुनस्यारी के लिए रोजाना हेलीकाप्टर पैक है। चंपावत के लिए सवारियां कुछ कम हैं। तीनों जगह को हेलीकाप्टर हर दिन दो-दो चक्कर लगा रहा है। रविवार को भी हेली सेवा शुरू की गई है।

किराया और टाइमिंग

स्थान  किराया (रुपये)  समय
हल्द्वानी से मुनस्यारी  3500  सुबह 7:45/ दोपहर 12:30
मुनस्यारी से हल्द्वानी  3500  सुबह 8:35/दोपहर 1:20
हल्द्वानी से पिथौरागढ़  3000  सुबह 9:35/दोपहर 2:20
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी  3000  सुबह 10:15/ अपराह्न 3:00
हल्द्वानी से चंपावत  2500  पूर्वाह्न 11:05/ अपराह्न 3:50
चंपावत से हल्द्वानी  2500  पूर्वाह्न 11:45/ शाम 4:30
chat bot
आपका साथी